बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 13, 2025
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट

  • March 6, 2020
  • 0 min read
दिल्ली में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट

नई दिल्ली। दिल्ली में रातभर हुई बारिश के चलते शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पालम में मौसम केंद्र ने 15.3 मिमी, लोधी रोड ने 20.6 मिमी, आयानगर ने 19.1 मिमी और रिज ने 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ है। कई इलाकों से जाम की खबरें मिली हैं। पिछले दो दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में दूरदराज के इलाकों में ओले गिरने के साथ और बारिश होने की संभावना है।