बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
बाजार बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़

भारत के इन उद्योगपतियों की कंपनियों पर हैं लाखो करोड़ का कर्ज, ये है लिस्ट-

  • June 19, 2022
  • 1 min read
भारत के इन उद्योगपतियों की कंपनियों पर हैं लाखो करोड़ का कर्ज, ये है लिस्ट-

मुंबई। देश में अक्सर आपने बड़े-बड़े उद्योगपतियों की संपत्तियों के बारे में सुना होगा। अंबानी, अडानी टाटा, बिड़ला, बजाज और महिंद्रा हर साल देश-विदेश में अरबों का कारोबार करते हैं और अरबों में कमाते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि देश के यह सभी कारोबारी भारी कर्ज के तले दबे हुए हैं। बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2022 की तिमाही के आकंड़ों के अनुसार देश के 7 सबसे बड़े कारोबारी समूहों पर 13 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक का कर्ज है।

टाटा देश का सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप है। यह टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा केमिकल, टाटा कंज्यूमर, टाटा मोटर्स, टाटा एल्क्सी, टाटा कम्युनिकेशन जैसी बड़ी कंपनियों का संचालन करता है। मौजूदा समय में टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का कुल कर्ज 2.9 लाख करोड़ रुपए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी टेलीकॉम, रिटेल और पेट्रोकेमिकल जैसे सेक्टर में कारोबार करती है। मौजूदा समय में कंपनी पर कुल कर्ज 2.66 लाख करोड़ रुपए का है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप का नाम देश के सबसे पुराने बिजनेस हाउस में गिना जाता है। मौजूदा समय में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कमान कुमार मंगलम बिड़ला के हाथ में है। अल्ट्राटेक सीमेंट, एबी फैशन, एबी कैपिटल और हिंडाल्को जैसी कंपनियों इसी ग्रुप के अंतर्गत आती है। आदित्य बिड़ला ग्रुप पर 2.29 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। अडानी ग्रुप देश में तेजी से कारोबार फैलाने वाला बिजनेस समूह है। मौजूदा समय में ग्रुप के अंतर्गत अडानी एंटरप्राइज, अडानी पावर, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी गैस और अडानी पोर्ट है। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों पर 2.18 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।

एलएंडटी का नाम देश की सबसे पुरानी कंपनियों में गिना जाता है। एलएंडटी ग्रुप के अंतर्गत एलएंडटी, एलटीटीएस, एलटीई और माइंडट्री जैसी कंपनियां आती है। मौजूदा समय पर ग्रुप की सभी कंपनियों पर कुल 1.62 लाख करोड़ का कर्ज है।

महिंद्रा ग्रुप – आनंद महिंद्रा के नेतृत्व वाले महिंद्रा ग्रुप का नाम देश के सबसे अधिक कर्जदार कारोबारी समूह में गिना जाता है। महिंद्रा ग्रुप के अंतर्गत महिंद्रा एंड महिंद्रा मोटर्स, महिंद्रा लाइफ़स्पेस, महिंद्रा हॉलिडे और महिंद्रा लॉजिस्टिक जैसी कंपनियां आती है। महिंद्रा ग्रुप पर कुल 74,667 करोड़ रुपए कर्ज है।

बजाज ग्रुप, देश के सबसे चर्चित कारोबारी समूह में से एक हैं। बजाज ग्रुप के अंतर्गत बजाज फींसर्व, बजाज मोटर्स, बजाज फाइनेंस, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज हेल्थ केयर जैसी बड़ी कंपनियां आती है। मौजूदा समय में ग्रुप की सभी कंपनियों पर 61,253 करोड़ रुपए का कर्ज है।