बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

किसानो को कुचलने पर बोलीं प्रियंका गाँधी- ‘ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है’

  • October 3, 2021
  • 1 min read
किसानो को कुचलने पर बोलीं प्रियंका गाँधी- ‘ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है’

लखनऊ | यूपी में किसानो को कुचलने के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है | लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को कार टक्कर मारने के आरोप पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।

इसके पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उत्तर प्रदेश दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।