बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: इमरान मसूद ने सपा में शामिल होने का किया एलान

  • January 11, 2022
  • 1 min read
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: इमरान मसूद ने सपा में शामिल होने का किया एलान

लखनऊ। यूपी चुनाव में नई संजीवनी मिलने की उम्मीद को लेकर प्रयास कर रही कांग्रेस को पश्चिमी यूपी में तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बड़े नेता इमरान मसूद ने सपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कल मिलने के लिए समय मांगा है।

उन्होंने अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए कहा कि सपा नौजवानों व किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। सपा सरकार में प्रदेश में बड़े विकास कार्य हुए हैं।

इमरान मसूद अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होंगे। इससे पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

इमरान ने पहले ही सपा में शामिल होने के संकेत दिए थे।