Home राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश UP विधानसभा : कानून व्यवस्था को लेकर सपा,बसपा ने योगी सरकार को घेरा

UP विधानसभा : कानून व्यवस्था को लेकर सपा,बसपा ने योगी सरकार को घेरा

by admin
0 comment

लखनऊ | यूपी भाजपा की सरकार में विधानसभा सत्र के पहले दिन ही समाजवादी पार्टी और बसपा ने राज्यपाल के अभिभाषण का जबरदस्त विरोध किया और उनपर कागज के गोले फेंके | माहौल ऐसा हो गया कि लगने लगा कि टेबल टेनिस का खेल हो रहा है | विपक्ष के कागज के टुकडो और गोलों को रोकने के लिए मार्शलो को लगाना पड़ा | यूपी में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अब तक फेल रही योगी सरकार को लेकर विपक्ष के सदस्य हाथ में तख्तियां लिए हुए थे जिनपर “राज्यपाल जी आँखें खोलो’ जैसे नारे लिखे हुए थे |

समाजवादी पार्टी और बसपा के सदस्य विरोध करते हुए  येल में आ गए  और जमकर नारेबाजी की | किसानो की कर्जमाफी और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है | हालाँकि राज्यपाल विरोध के बावजूद अभिभाषण पढ़ते रहे |

You may also like