बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
छात्र एवं शिक्षा

विजय कुमार सारस्वत जेएनयू के नये कुलाधिपति नामित हुए

  • May 13, 2017
  • 1 min read
विजय कुमार सारस्वत जेएनयू के नये कुलाधिपति नामित हुए

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख और वैज्ञानिक विजय कुमार सारस्वत को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का अगला कुलाधिपति नामित किया है। नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य सारस्वत इस पद पर इसरो के पूर्व प्रमुख के कस्तूरीरंगन का स्थान लेंगे जिनका पांच वर्षों का कार्यकाल 30 मार्च को समाप्त हो गया।

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सारस्वत को अभी आधिकारिक संवाद नहीं प्राप्त हुआ है हालांकि इस पद पर उनके नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। सारस्वत को 1998 में पद्मश्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे रक्षा मंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।