बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

योगी आदित्यानाथ ने रच दिया इतिहास, AMU में पहुंचने वाले BJP के पहले CM, कोरोना नियंत्रण पर अफसरों के कसे पेंच

  • May 13, 2021
  • 1 min read
योगी आदित्यानाथ ने रच दिया इतिहास, AMU में पहुंचने वाले BJP के पहले CM, कोरोना नियंत्रण पर अफसरों के कसे पेंच

अलीगढ | अलीगढ के एएमयू में आकर सीएम योगी ने इतिहास रच दिया | सीएम योगी भाजपा के अकेले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो एएमयू आये और कोई विरोध भी नहीं हुआ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुबह अलीगढ़ के दौरे पर पहुंच गए। यहांं उन्‍होंने एएमयू डेंटल कॉलेज के आडीटोरियम में अलीगढ़ मंडल के अधिकारियों से कोरोनावायरस के नियंत्रण को लेकर गहन मंथन किया और पूछा कोरोना की दूसरी लहर से बचाने के लिए क्‍या तैयारी है। सीएम ने अफसरों को टाइट करते हुए कहा कि जनता को ऑक्सीजन और बेड की दिक्कत नहीं होनी चाहिए |

बताते चलें कि इससे पहले से निर्धारित समर पर एएमयू के हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरा | यह पल बेहद अहम है। 33 साल बाद यह मौका आया है कि भाजपा के मुख्‍यमंत्री सीधे एएमयू पहुंचे हैं। अलीगढ़ प्रशासन व एएमयू इंतजामिया ने इसको लेकर पहले से ही तैयारी कर ली थी।

एएमयू से सीएम कलक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। यहां उन्‍होंने इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह एएमयू जेएन मेडिकल के लिए रवाना हो गए। एएमयू के जेन मेडिकल कॉलेज में सीएम ने मंडल के अधिकारियों के साथ बैैैैठक कर कोरोना नियंत्रण के बारे मेंं जानकारी की।