बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

होली से पहले योगी सरकार का BJP नेताओं को बड़ा तोहफा, 16 नगर निगमों में 160 पार्षद के रूप में किया गया नामित, देखिये लिस्ट-

  • March 4, 2020
  • 1 min read
होली से पहले योगी सरकार का BJP नेताओं को बड़ा तोहफा, 16 नगर निगमों में 160 पार्षद के रूप में किया गया नामित, देखिये लिस्ट-

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 16 नगर निगमों में 160 व्यक्तियों को पार्षद के रूप में नामित किया है। ये पार्षद नगर निगम चुनाव के करीब सवा दो साल बाद नामित किए गए हैं। ऐसे में इन्हें अधिकतम पौने तीन साल का ही कार्यकाल मिलेगा। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में पार्षदों का मनोनयन जल्द किया जाएगा। शाहजहांपुर नगर निगम में फिलहाल तकनीकी कारणों से पार्षद नामित नहीं किए गए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

उत्तर प्रदेश सरकार नगर निगमों में 10, नगर पालिका परिषद में पांच और नगर पंचायतों में तीन पार्षद नामित कर सकती है। उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम में दी गई व्यवस्था के आधार पर राज्य सरकार जब चाहे नामित पार्षदों का कार्यकाल खत्म कर सकती है। नगर विकास विभाग ने मंगलवार को गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, फीरोजाबाद, बरेली, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में पार्षद नामित किए हैं। नामित पार्षदों को मेयर एक कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाएंगे।

देखें सूची-