बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर में योगी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

  • September 8, 2021
  • 1 min read
बुलंदशहर में योगी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर । युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य कांग्रेसियों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग की । ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने राज्यपाल से किसानो के खिलाफ कार्य कर रही नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ कार्यवाही करने और गैर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य कांग्रेसियों को जेल भेजने वाली नोएडा पुलिस के दोषी अफसरों पर कार्यवाही की मांग की । युवा कांग्रेस ने योगी सरकार पर किसानो की आवाज दबाने और नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया । जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि किसानो के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी खुली तानाशाही है । उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसानों और उनके हक की आवाज उठा रहे नेताओं को जेल भेजकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है ।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्ट रवैये, किसान विरोधी नीतियों और तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी योगी सरकार की खुली गुंडई हैं। उन्होंने कहा कि ओमवीर यादव और अन्य कांग्रेसियों को सरकार तत्काल रिहा करे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।  उन्होंने कहा कि भाजपा नौजवान, किसान और गरीब विरोधी सरकार हैं।इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, इसराइल गहलोत, यशवीर गुर्जर, राहुल गौतम, चौधरी नरेंद्र सिंह, महेश शास्त्री, देवेंद्र शर्मा,   सुरेंद्र उपाध्याय, आशीष बाल्मिकी, माजिद अंसारी एड, मोहित शर्मा, नीरज शर्मा, शिवा शर्मा, शिवकुमार शर्मा,  मुकेश शर्मा, गिरीश शर्मा, शिव कुमार सोलंकी, रवि कुमार, वसीम एड, जेपी शर्मा, ईशान गौड़ आदि मौजूद रहे ।