बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 23, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय समाज

हाथरस : भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से 100 की मौत, प्रशासन की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा

  • July 2, 2024
  • 1 min read
हाथरस : भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से 100 की मौत, प्रशासन की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा

हाथरस । हाथरस के सिकंदराराउ के रतीभान पुर में बहुत बड़ी घटना हो गई है। सत्संग पंडाल में भगदड़ से अब तक 100 की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की नाक के नीचे हुए इस हादसे ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिया हैं । प्रथम दृष्ट्या LIU की रिपोर्ट को नजरंदाज करने की बात सामने आई है। कई जिलों का प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है |

संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा है। CMO एटा ने 25 महिलाएं और 2 बच्चों की कुचलकर मौत से पुष्टि कर दी है। हाथरस प्रशासन ने 48 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। यहां भी मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और उनके साथ आए छोटे बच्चे हैं |

लखनऊ में किसी बड़े जिम्मेदार अधिकारी ने अभी कोई अपडेट साझा नहीं किए हैं। वहां मौजूद लोगो का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है जिन्हें घायल हालत में आसपास के जिलों में अलग अलग भेजा गया था। सिर्फ एटा के सरकारी अस्पताल में 27 लाशें पहुंच चुकी हैं। जिसमें 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। हाथरस में 48 लाशें गिनी जा चुकी है। मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।वहीँ, मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है |