इलाहाबाद: 7 दिनों में दे विद्युत कनेक्शन, ज्यादा समय लगने पर होगी कार्यवाही -मंत्री श्रीकान्त शर्मा

शशांक मिश्रा/इलाहाबाद | मंत्री, ऊर्जा विभाग उ.प्र. श्रीकान्त शर्मा आज अपने इलाहाबाद भ्रमण कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की शिकायतों को सुन रहे थे। उन्होंने यमुनापार से अधिक विद्युत सम्बन्धी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरी यमुनापार की टीम को बदलने के निर्देश दे दिये। उन्होंने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित की गयी विद्युत आपूर्ति के अनुसार ही विद्युत आपूर्ति घरों में की जाय सरकार विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है।
मंत्री ने कहा कि दिसम्बर 2019 तक विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर दिया जायेगा सभी अभियन्ता लोगों की विद्युत शिकायतों के प्रति गम्भीर रहे लोगों द्वारा किये जा रहे शिकायत के सम्बन्ध में फोन अवश्य उठाया जाय शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाही की जायेगी उन्होंने अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मरों के अपग्रेडेशन में ज्यादा समय न लगाया जाय सात दिन में विद्युत कनेक्शन दिये जाये तथा कनेक्शन देर देने वालों के खिलाफ कार्रवाही भी की जाय।