कासगंज हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार : शिवपाल यादव

लखनऊ | कासगंज में हुए सांप्रदायिक बवाल पर सियासत तेज हो गयी है | नेताओं के आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हाई | इस घटना को लेकर भाजपा पर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने हमला किया है। उन्होंने कासगंज की घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
शिवपाल यादव मैनपुरी स्थित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रविवार को पहुंचे थे। यहां पत्रकारों के सवाल पर शिवपाल यादव ने दो टूक कहा कि कासगंज सांप्रदायिक हिंसा की जिम्मेदार भाजपा है। उन्होंने आगे कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पुलिस प्रशासन को गली-मुहल्लों में हो रही नारेबाजी रोक लगानी चाहिए। ऐसा न कर पाना योगी सरकार की बड़ी विफलता है।
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और किसानों लेकर तहसील स्तर पर किए गए प्रदर्शन को पूरी तरह से फ्लाप करार दिया।