बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 15, 2025
उत्तर प्रदेश

डॉ इरफ़ान बने #RLD के अलीगढ मंडल अध्यक्ष, बोले-‘दमदारी से लड़ेंगे कार्यकर्ता के सम्मान की लड़ाई’

  • April 19, 2018
  • 1 min read
डॉ इरफ़ान बने #RLD के अलीगढ मंडल अध्यक्ष, बोले-‘दमदारी से लड़ेंगे कार्यकर्ता के सम्मान की लड़ाई’

अलीगढ | राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर संगठन में बड़ी नियुक्ति की है | अलीगढ मंडल अध्यक्ष पद पर लम्बे समय से चल रही रिक्ति को भर दिया है | रालोद ने अलीगढ मंडल के अध्यक्ष पद पर रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ इरफ़ान खान को मनोनीत किया है | रालोद ने पहली बार अलीगढ मंडल अध्यक्ष पद पर मुस्लिम चेहरे की नियुक्ति कर मुस्लिम समाज को बड़ा सन्देश देने का काम किया है | गुरूवार को रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने डॉ इरफ़ान खान को मनोनयन पत्र सौंपा और संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया | डॉ इरफ़ान से हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ में संगठन को मजबूत करने के भी निर्देश दिए हैं |

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद डॉ इरफ़ान खान ने रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह एवं जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अलीगढ मंडल के अलीगढ, हाथरस, एटा एवं कासगंज में संगठन को मजबूत करेंगे और अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ेंगे | उन्होंने कहा कि रालोद ही अल्पसंख्यको, किसानो, युवाओं की सच्ची हितैषी पार्टी है | डॉ इरफ़ान ने कहा कि भाजपा-आरएसएस की मनमानी और ज्यादती से समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है, पुलिस और प्रशासन भाजपा सरकार का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है | उन्होंने कहा कि रालोद के कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे, किसानो की आवाज़ को उठाएंगे | डॉ इरफ़ान ने कहा कि एक महीने में चारों जिलो में मजबूत संगठन खड़ा करेंगे |

अलीगढ मंडल अध्यक्ष पद पर डॉ इरफान खान की नियुक्ति पर छात्र नेता जियाउर्रहमान, नगर अध्यक्ष अब्दुल्लाह शेरवानी, सलमान शेरवानी, साबिर मालिक, सलमान खान, प्रतीक चौधरी एड ने भी हर्ष व्यक्त किया है |