BSP को झटका, पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना BJP में शामिल
नई दिल्ली | राष्ट्रीय लोकदल दल के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने शुक्रवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। भड़ाना के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर, पार्टी के अच्छे काम से प्रभावित होकर और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
करतार सिंह भड़ाना यूपी के खतौली से विधायक हैं। करतार सिंह का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। वह अवतार सिंह भड़ाना के भाई हैं। करतार सिंह तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह हरियाणा के समलका विधानसभा से भी दो बार विधायक होने के साथ हरियाणा के कॉपरेटिव मंत्री भी रह चुके हैं।