बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ : राजबब्बर का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘प्रचंड बहुमत फिर भी प्रचंड धोखा…’

  • June 16, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : राजबब्बर का मोदी सरकार पर हमला, बोले-  ‘प्रचंड बहुमत फिर भी प्रचंड धोखा…’

अलीगढ | किसानो के मुद्दों के सहारे कांग्रेस ने एक बार फिर 2019 लोकसभा चुनावों के लिए अपना बिगुल फूंक दिया है | यूपी के अलीगढ से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राजबब्बर ने किसानो की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है | अलीगढ से शुरू हुआ उनका यह अभियान प्रदेश भर में चलेगा | कांग्रेसी भी इस अभियान से गद गद हैं | अलीगढ से किसान आन्दोलन की शुरुआत कर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ किसानो को लामबंद करना शुरू किया है | अलीगढ में पहले आईटीआई रोड स्थित जुपिटर लॉज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ बिजेंद्र सिंह द्वारा कराये गए कार्यक्रम में राजबब्बर ने किसानो की पीढ़ा को सुना और उन्हें संबोधित किया | बाद में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल द्वारा कराये गए कार्यक्रम में लोगो की समस्याओ से रूबरू हुए | कांग्रेस  के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि भाजपा को देश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर मोदी को केंद्र में और योगी को प्रदेश में सत्ता सौंपी। लेकिन केंद्र सरकार ने रोजगार, फसलों के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना बढ़ोतरी, किसानों की कर्ज माफी के नाम पर केवल धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि मंदसौर में निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई गईं। कौशांबी, बुंदेलखंड सहित कई जगहों पर किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। इसीलिए अब कांग्रेस ‘हक मांगो’ आंदोलन का आगाज कर रही है। उन्होंने नारा दिया ‘न कर्ज माफी, न रोजगार का मौका, प्रचंड बहुमत फिर भी प्रचंड धोखा…’। तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में जगह-जगह किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के कहने पर ही किसान आन्दोलन की शुरुआत कर रहे हैं |
कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने मेरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में भी किसानो  और नौजवानों से सीधा संवाद किया |  संवाद में  उनोंहे युवाओ, व्यापारियों और आम लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक हित विरोधी नीतियों व विसंगतियों को जाना और वादा किया कि वह विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे।  पूरे संवाद के दौरान राजबब्बर राजनेता की जगह सामान्य ज्यादा नजर आये , लोगो से भी सामान्य बनकर ही बात हुई । माहौल को और सहज बनाने के लिए राजबब्बर मंच पर न बैठ कर मंच की सीढ़ियों पर ही बैठ गए और बिना किसी संकोच के सबसे अपनी बात कहने को कहा।
इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक बंसल ने कहा कि आज मंदसौर, महाराष्ट्र, कौशांबी में किसान मर रहा है। किसान को अपना दूध सड़कों पर फेंकने को मजबूर होना पड़ रहा है। आलू सड़ने के लिए छोड़ देना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो देश की हालत जल्द ही चरमरा जाएगी।