बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 13, 2025
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ : गैस सिलेंडर में विस्फोट, कई घर गिरे, दो की दर्दनाक मौत, सुनिए एसपी सिटी ने क्या कहा

  • September 8, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : गैस सिलेंडर में विस्फोट, कई घर गिरे, दो की दर्दनाक मौत, सुनिए एसपी सिटी ने क्या कहा

अलीगढ | शुक्रवार सुबह ही शहर में दर्दनाक हादसे ने लोगो को हिला दिया है | बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल बीमा नगर में एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से कई घर गिर पड़े | विस्फोट इतना तेज था कि क्षेत्र काँप उठा और लोग अपने घरो से निकल आये | हादसे में दो लोगो के मौत की खबर है वहीँ कई घायल बताये जा रहे हैं | एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचकर मलबे को हटवा रहे हैं | बचाव कार्य के बाद मौतों की संख्या बड सकती है | एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया  कि हादसे में दो लोगो की मौत हुई है, मलवा हटाया जा रहा है | घटना के कारणों की जांच की जा रही है |

https://youtu.be/2gT8KdvCF4s

खबर के अनुसार विस्फोट बीमा नगर निवासी गंगा राम के मकान में हुआ | विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकान गिर गए और 100 मीटर के क्षेत्र में स्थित मकानों और शोरूम के शीशे तक बिखर गए | हादसे में दो लोगो की मौत की पुष्टि एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने की है | मृतको के नाम कुंवरपाल (23) और आशू (25) बताये जा रहे हैं | पुलिस मौके पर है और एसपी सिटी खुद बचाव कार्य की कमान संभाले हुए हैं | मलवे को हटाने के बाद ही मृतको की अधिकारिक पुष्टि हो सकेगी | हादसे में पांच लोगो के घायल होने की खबर है | क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

https://www.youtube.com/watch?v=BLncbs3P8F4