बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद : शहर के पहले हैरिटेज वॉक का मंत्री रीता बहुगुणा ने किया शुभारम्भ

  • September 28, 2017
  • 1 min read
इलाहाबाद : शहर के पहले  हैरिटेज वॉक का मंत्री रीता बहुगुणा ने किया शुभारम्भ

शशांक मिश्रा | इलाहाबाद के ऐतिहासिक स्थलों को देश-विदेश के लोगों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र बनाकर इलाहाबाद को एक पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने हेतु प्रशासन द्वार निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। आज उन्ही प्रयासों में विश्व पर्यटन दिवस पर प्रथम हैरिटेव वॉक का शुभारम्भ मंत्री, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन उ.प्र. प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के द्वारा आज अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंत्री ने इस अवसर इलाहाबाद हैरिटेज वॉक के पोस्टर, स्लोगन एवं हैरिटेज मैप का भी लांच किया। उन्होंने इसके बाद हैरिटेज वॉक को हरी झण्डी दिखाकर इलाहाबाद को पर्यटन के रूप में स्थापित करने की पहल कर दी।

मंत्री ने कहा कि जनपद इलाहाबाद के स्थल पौराणिक काल से आधुनिक काल तक धार्मिक, राजनैतिक एवं ऐतिहासिक घटनाओँ का साक्ष्य बने हुये है इलाहाबाद में संगम का ऐतिहासिक धरोहर जिसमें लाखो-करोड़ो लोग देश विदेश से आते है इलाहाबाद में चन्द्रेशखऱ आजाद पार्क, अकबर का किला, खुशरूबाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि ऐसे असंख्य ऐतिहासिक स्थल हैं जिन्हे देश-विदेश से आने वाले लोगों को हैरिटेज वॉक के माध्यम से उन्हें दिखाकर एवं गाइड के माध्यम से स्थलो के इतिहास के बारे में जानकारी देकर इलाहाबाद के स्थलों को आकर्षण का केन्द्र बनाया जायेगा। उन्होंने इस हैरिटेज वॉक की प्रशंसा किया तथा इलाहाबाद के मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल एवं जिलाधिकारी संजय कुमार के इलाहाबाद को पर्यटन की दृष्टि से दुनिया के आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने के उनके अथर्क प्रयासों की भी सराहना की गयी हैरिटेज वॉक के माध्यम से इलाहाबाद के सभी ऐतिहासिक स्थलों को चिन्हित किया जाय एवं उनका सुन्दरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कर उसे आने वाले लोगों के समक्ष एक दर्शनीय स्थल रूप में प्रस्तुत किया जाय।

आपको बता दें कि उ.प्र. पर्यटन के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विश्व पर्यटन की थीम सब्सटेनेबल टूरिजम अटूल फार इम्प्लायमेन्ट थी। इस हैरिटेज वॉक में लगभग 100 वाकर्स ने प्रतिभाग किया। यह हैरिटेज वॉक चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट नं.3, शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा से प्रारम्भ होकर इलाहाबाद म्यूजियम और पब्लिक लाइब्रेरी से होकर, पार्क के गेट नम्बर 2 से बाहर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के म्योर कालेज विजयानगरम हॉल मैथ विभाग के बाद बोटनी विभाग से विज्ञान संकाय के बाहर निकलकर यूनियन हॉल प्राचीन इतिहास सीनेट हॉल से बाहर निकलकर केपीयूसी हास्टल, प्रिंटिंग प्रेस, स्वराज भवन के सामने भारदाज ऋषि आश्रम होते हुए चन्द्रशेखर आजाद पार्क पर आकर सम्पन्न हुयी।