Home राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश BHU छात्राओं से पुलिस की बर्बरता भाजपा की असफलता का प्रतीक : डॉ अनिल चौधरी RLD

BHU छात्राओं से पुलिस की बर्बरता भाजपा की असफलता का प्रतीक : डॉ अनिल चौधरी RLD

by Vyavastha Darpan
0 comment

लखनऊ | नवरात्रों में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्राओं के साथ योगी सरकार की पुलिस द्वारा की गयी बर्बरता के विरोध में यूपी के सभी राजनैतिक दल, छात्र संगठन और आमजन लामबंद हो गए हैं | छात्राओं को पीटते हुए वीडियो वायरल होने से भी सरकार पर कार्यवाही का दवाब बड गया है | राष्ट्रीय लोकदल  के पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने भी छात्राओं पर पुलिसिया दरिंदगी की भर्त्सना की है | डॉ अनिल चौधरी ने छेड़छाड़ का विरोध कर रही छात्राओं को न्याय की बजाय लाठी देने वाली सरकार को छात्र और नौजवान विरोधी बताया है | उन्होंने कहा है कि मासूम छात्राओं पर लाठीचार्ज भाजपा की विफलता का प्रतीक है | लाठीचार्ज करने और कराने वालो पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए |

डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि छात्राओं के न्याय की लड़ाई में रालोद हर स्तर पर उनके साथ है | भाजपा राज में छात्राएं और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं | बीएचयू के वीसी का बयान निहायती घटिया है, ऐसे वीसी को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए | उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर विफल हैं |

You may also like