बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ ब्लॉग राजनीति विचार

राहुल गांधी पर देश के प्रत्येक नागरिक की आंखें खोल देगा पूर्व IPS ध्रुव गुप्त का यह आर्टिकल- आप राजनीति के लिए नहीं बने हैं !

  • June 19, 2020
  • 1 min read
राहुल गांधी पर देश के प्रत्येक नागरिक की आंखें खोल देगा पूर्व IPS ध्रुव गुप्त का यह आर्टिकल- आप राजनीति के लिए नहीं बने हैं !

झूठ नहीं बोलूंगा राहुल जी, आपमें इस देश का प्रधानमंत्री या किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री तो क्या, किसी पंचायत का मुखिया बनने की भी योग्यता फिलहाल नहीं है। इन कुर्सियों तक पहुंचने के लिए जैसी लफ्फाजी, धूर्तता और झूठ-फरेब की दरकार होती है, वह आपमें सिरे से गायब है। आज की विद्रूप राजनीति में आप जैसे भावुक, संवेदनशील लोगों की जगह बिल्कुल नहीं बनती। विपक्षियों की तो छोड़िए, भ्रष्ट और अवसरवादी लोगों से भरी आपकी अपनी कांग्रेस भी आपके साथ ज्यादा दूर तक नही चलने वाली। मक्कारों की इस बस्ती में स्वप्नदर्शी लोग पप्पू कहे जाते हैं और व्यवस्था से सवाल पूछने वाले सच्चे लोग गद्दार। आप राजनीति के लिए नहीं बने हैं। आप एक अच्छे, नेक, सहज और पारदर्शी इंसान हैं। वैसे ही बने रहिए।

जन्मदिन की बहुत बधाई और शुभकामनाएं ! #RahulGandhi #राहुलगांधी

– लेखक ध्रुव गुप्त पूर्व IPS और वरिष्ठ साहित्यकार हैं ।