बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव 2022: चौथे चरण के मतदान के लिए वोटिंग जारी है

  • February 23, 2022
  • 1 min read
विधानसभा चुनाव 2022: चौथे चरण के मतदान के लिए वोटिंग जारी है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत जिन नौ जिलों में आज मतदान चल रहा है, उनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी। इस चरण की 59 में से 29 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। दरअसल, इन 29 विधानसभा सीटों पर खड़े होने तीन या इससे अधिक प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग चल रही है, जबकि इन सीटों पर कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। चौथे चरण के तहत पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों में मतदान होना है। इस चरण में 2.12 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करने के लिए पात्र हैं। मतदाताओं में 1.14 करोड़ पुरुष, 98.86 लाख महिलाएं और 972 ट्रांसजेंडर हैं। इस फेज में पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी राजेश्वर सिंह और कांग्रेस की बागी अदिति सिंह प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। यही नहीं, इस चरण के प्रमुख दावेदारों में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हैं, जो लखनऊ छावनी सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह गांधी का सामना कर रहे हैं।

वहीं, एक अन्य मंत्री आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व सीट से मैदान में हैं और उन्हें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया चुनौती दे रहे हैं। सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह और समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा के बीच लड़ाई है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 59 सीटों में से बीजेपी ने 51 सीटें जीती थीं। इसके बाद चार पर समाजवादी पार्टी और तीन पर बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली थी। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को एक सीट मिली थी।