बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

बरेली: मैराथन में भगदड़ मचने के बाद कांग्रेसी नेता ने कहा- सफल आयोजन से घबराए विराेधी, उत्साह में गिरी बच्चियां

  • January 5, 2022
  • 1 min read
बरेली: मैराथन में भगदड़ मचने के बाद कांग्रेसी नेता ने कहा- सफल आयोजन से घबराए विराेधी, उत्साह में गिरी बच्चियां

बरेली। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी ने 4 जनवरी 2022 को बरेली में महिला मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन के वीडियो वायरल हैं। भीड़ ज्यादा थी। भगदड़ मच गई। कई लड़कियां इसी घटनाक्रम में घायल भी हो गईं। महिला मैराथन में हुई इस अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और अन्य आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय की ओर से यह केस महामारी फैलाने, जानबूझकर अपराध करने, लोकसेवक का आदेश न मानने और महामारी अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज कराई गई है।

कांग्रेस की मैराथन एक बार फिर से अव्यवस्था के भेंट चढ़ते दिखी। मेरठ व झांसी में लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम पर हुई मैराथन में मची भगदड़ से भी कांग्रेसियों ने कोई सीख नहीं लिया। जिसका खामियाजा साफ देखने को मंगलवार को मिला। हालांकि कांग्रेसी नेताओं ने मैराथन को सफल बताते हुए विरोधियों को घबराने की बात कही। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि कांग्रेस की सफलता को देखकर मोदी, अमित शाह व योगी हताश हैं। वे कांग्रेस और गांधी परिवार को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा मैराथन दौड़ में एक दो बच्चियां उत्साहित होकर गिर गई थी। उनका तुरंत उपचार कराया गया। सभी बच्चियां ठीक हैं। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता से सत्ता दल में घबराहट, भय उत्पन्न हो गया है।जिससे भाजपा सहित गैर कांग्रेसी दल कांग्रेस को बेवजह बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। हमारे साथ मेडिकल टीम, ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरूस्त थी।

प्रियंका गांधी ने दिया नारा मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ बड़ी संख्या में उत्साहित छात्रों ने मैराथन में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में पहुंची छात्राओं की भीड़ से विरोधी चिंता में पड़ गए हैं। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम का सफल आयोजन में पुलिस और प्रशासन, नगर निगम स्वास्थ्य का पूरा सहयोग मिला। विरोधियों की ओर से भागदौड़ की अफवाह उड़ाई जा रही है। कांग्रेसी नेता व पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। साथ ही बयान को तोड़ मरोड़ कर भी दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा था भाजपा व अमित शाह के साथ योगी की रैलियों में होने वाली अव्यवस्थाओं को नहीं दिखाया जा रहा है।