बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 23, 2024
उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, लोगों ने कही ये बात

  • January 26, 2022
  • 1 min read
कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, लोगों ने कही ये बात

नई दिल्ली। जल्द ही देश के राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां हर तरह से जोर आजमाइश कर रहे हैं। इतना ही नहीं विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियों को फिल्मी सितारों का भी सपोर्ट मिल रहा है। इस कड़ी में अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी का भी नाम शामिल हो गया है।

जी हां, रानी चटर्जी ने भी अब अपना राजनीतिक सफर शुरू करने का फैसला किया है। यही वजह है जो अभिनेत्री हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। रानी चटर्जी ने कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर खुद के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रानी चटर्जी ने कांग्रेस पार्टी के उस बैग को पकड़ा हुआ जिसपर कांग्रेस का यूपी में चुनावी नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रानी चटर्जी खास कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर।’ सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके कांग्रेस में शामिल होने पर बधाई दे रहे हैं।

वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस में शामिल होने पर रानी चटर्जी को ट्रोल कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ऑफिसियल फंस नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘इस पार्टी से हार जाओगी।’ सकतधाम 6425 ने लिखा है, ‘डूबती नैया में सवार हो गईं।’