बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान से बड़ी खबर, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी लापता

  • June 15, 2020
  • 1 min read
पाकिस्तान से बड़ी खबर, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी लापता

नई दिल्ली | पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से 2 भारतीय अधिकारी सोमवार को लापता हो गए हैं। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाला से यह खबर दी है। ऐसी रिपोर्ट है कि पिछले करीब दो घंटे से ज्यादा वक्त से उन दोनों ही अधिकारियों के साथ संपर्क नहीं किया जा सका है।

https://www.youtube.com/watch?v=3pQm1NNqK5w

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में राजनयिकों को परेशान करने का मामला भारत ने सख्ती के साथ उठाया गया था। एक वीडियो सामने आया था जिसमें यह देखा जा रहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का बाइक से पीछा कर रहे थे जबकि कुछ लोग उनके आधिकारिक आवास के बाहर गाड़ियों में थे। इसके बाद इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतों पर भारत ने सख्त रवैया अपनाते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर चेताया था और उनसे राजनयिकों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।

नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में पकड़े गए थे 2 जासूस-
इससे पहले, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के 2 अधिकारियों को रंगे हाथ जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद भारत ने “निषिद्ध व्यक्ति” घोषित करते हुए उन्हें 24 घंटे के भीतर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया था। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर के तौर पर हुई थी। दोनों को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे रुपयों के बदले एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे।