बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
February 6, 2025
उत्तर प्रदेश छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़

AMU में निष्कासित छात्र को गोली मारने का CCTV फुटैज वायरल, कैंपस में भय का माहौल

  • November 26, 2019
  • 1 min read
AMU में निष्कासित छात्र को गोली मारने का CCTV फुटैज वायरल, कैंपस में भय का माहौल

अलीगढ | एएमयू के आरएम हॉल के गेट पर रविवार आधी रात को डिप्लोमा (फाइनल ईयर) कंप्यूटर साइंस के छात्र के सीने में गोली मार दी गई। हमलावरों ने दरबान पर भी फायर झोंके। जख्मी छात्र का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना का CCTV फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । घटना से छात्रों में भय का माहौल है ।

https://youtu.be/ufgQboUm8D0

इस घटना में सीसीटीवी के आधार पर एक नामजद एएमयू छात्र सहित दो-तीन पर सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

एएमयू छात्र रिजवान खान का कहना है कि वह कमरे में सो रहा था कि अचानक उसके मोबाइल पर रात्रि 2:24 बजे कॉल आई कि मैं शैजी बोल रहा हूं। आरएम हॉल के गेट पर आओ। जब वह नीचे आया तो शैजी बहस एवं गाली गलौज करने लगा। इसी बीच उसने तमंचे से सीधे सीने पर गोली मार दी। उसके साथ दो-तीन लोग थे। पहले वह गिर गया, फिर उठकर आरएम हॉल के ए ब्लाक की तरफ भागा। हॉस्टल के लड़कों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

https://www.youtube.com/watch?v=AQSq-6yoAZA

इस दौरान आरोपी हॉल के दरबान वसी के ऊपर फायर करते हुए भाग गए। इस घटना के बाद आरएम हॉल सहित कैंपस में खलबली मच गई है। एसएसआई सिविल लाइंस योगेश गौतम के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=EyyDQot5HhI

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्लाह खान ने कहा है कि गोलीकांड में जख्मी रिजवान का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एएमयू छात्र शैजी सहित अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। रिजवान को तीन शैक्षणिक सत्र के लिए डिबार किया गया था। पता किया जा रहा है कि वह आरएम हॉल में कैसे रह रहा था।