बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश धर्म समाचार संस्कृति

छठ पूजा : महिलाओं ने सूर्य भगवान से पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व जीवन में सुख की मनोकामना की

  • November 11, 2021
  • 1 min read
छठ पूजा : महिलाओं ने सूर्य भगवान से पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व जीवन में सुख की मनोकामना की

अमेठी। गौरीगंज के लोदी बाबा के पक्के घाट पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। घाट पर मेले जैसे माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने सूर्य भगवान से पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व जीवन में सुख की मनोकामना की।

नहाय खाय की परंपरा के साथ छठ पूजा की शुरूआत की गई। छठ व्रतियों ने सुबह स्नान कर आहार ग्रहण किया व जिसके बाद शाम को सूर्यास्त के समय लोदी बाबा घाट पर स्नान कर सूर्य देव को प्रथम अ‌र्घ्य देकर पूजा की शुरूआत की। इसके बाद महिलाएं रात भर जागरण करेंगी।

जिसके बाद गुरुवार को उगते सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य देकर पूजन विधि को पूरा किया। महिलाओं की आस्था है कि इस पूजा से सूर्य भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है। सूर्य देव की उपासना से धन, मनवांक्षित पति, पुत्र व सुख की प्राप्ति होती है। लोदी बाबा घाट पर डीजे पर छठ गीतों की धुन भी बजती रही। घाट पर महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य व पास पड़ोस के लोग छठ पूजा देखी।
गुरुवार को सूर्योदय के साथ पुन: घाट पर स्नान कर किनारे ही पूजन विधि को पूरा कर महिलाएं पारन करेंगी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर महिला कांस्टेबल के साथ ही पुलिस सिपाहियों को भी तैनात किया गया था। डा.एमपी पाठक, अनिल सिंह की माने तो छठ पूजा को लेकर घर के सदस्यों में काफी उत्साह है।