बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर : कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 137वां स्थापना दिवस

  • December 29, 2021
  • 1 min read
बुलंदशहर : कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 137वां स्थापना दिवस

बुलंदशहर । कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. एसडी शर्मा ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई |

चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी जनहित में बहुत अच्छी-अच्छी योजनाएं लेकर आई हैं। जिन से सभी वर्गों का उत्थान होगा और प्रदेश का विकास होगा सभी कांग्रेसी आज शपथ लें कि सभी एकजुट होकर 2022 विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए गांव-गांव और गली-गली प्रियंका की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। उत्तर प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी ने प्रदेश की तस्वीर बिगाड़ दी है। देश की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है और पीछा छुड़ाना चाहती है। किसान का अपमान जितना भाजपा ने किया है, इतना अपमान आजादी से पहले या आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। इसलिए किसान भी अपने अपमान का बदला लेगा और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है और जंगलराज कायम हो चुका है, जिसको सिर्फ कांग्रेस ही ठीक कर सकती है। इस मौके पर सुभाष गांधी, मुनीर अकबर, हर्षवर्धन बाल्मीकि, मोईन खान, आदेश मुदगल, पुष्पेंद्र नागर, मनीष चतुर्वेदी, आदर्श देव शर्मा, देव रंजन नागर, राकेश भाटी, कैफी फैसल, विमलेश वाल्मीकि, दुष्यंत गुप्ता, नितेश भारद्वाज, रहमत राणा, साक्षी मरोठिया, रिजवान मलिक, नाहर सिंह अफनान इलाही ,रामचंद्र फौजी और सुशील आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।