बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

बुलंदशहर : शिकारपुर विधानसभा में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

  • January 30, 2024
  • 0 min read
बुलंदशहर : शिकारपुर विधानसभा में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

किसान, नौजवान और गरीब की आवाज उठा रहे हैं राहुल गांधी : जियाउर्रहमान
शिकारपुर/ पहासू/ छतारी (बुलंदशहर)। शिकारपुर विधानसभा में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का संदेश लेकर पहुंची भारत जोड़ो नया यात्रा का भव्य स्वागत किया। नगर पालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर रहमान एडवोकेट और जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। वरिष्ठ नेता कैप्टन अनोखी लाल शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा में चल रहा राष्ट्रीय ध्वज पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर रहमान को सौंपा। राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांग्रेस के नेता सड़क पर निकले तो माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

जिला अध्यक्ष राकेश भाटी और कांग्रेस के प्रदेश सचिव जिला प्रभारी पंकज तेजानिया ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के हक की आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है।

पूर्व विधायक प्रत्याशी और युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर रहमान एड. ने कहा कि भाजपा की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश में सिर्फ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा वंचित और शोषितों के अधिकार की आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, किसान महंगाई से परेशान है, महिलाओं के साथ देश भर में अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन भाजपा और उसके नेता मौन है जियाउर रहमान ने कहा कि राहुल गांधी आमजन की आवाज उठा रहें हैं, उनको मजबूत करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होना होगा और संविधान बचाने के लिए 2024 में कांग्रेस की सरकार लाना होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शिकारपुर के बाद पहासू और छतारी पहुंची। लोगों ने जगह जगह यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर राकेश भाटी, जिला प्रभारी पंकज तेजानिया, शिकारपुर से पूर्व विधायक प्रत्याशी व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, शिवराम बाल्मिकी, शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, ब्रह्मपाल यादव, शेर खान सदूआ, अमित जाटव, शिवकुमार शर्मा, विजय जैनवाल, दिनेश पंडित, मुनीर अकबर, सगीर अहमद, शखावत खान, विमलेश बाल्मिकी, रवि वर्मा, मुनाजिम खान, शमशाद खान, जावेद खान, सुरेंद्र उपाध्याय, साक्षी बरौठिया, पाशा खान, अशरफ अंसारी, शमीम अंसारी, मनोज भारद्वाज, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे ।