बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

योगी सरकार ने बदले कई जिलों के डीएम, अलीगढ के DM होंगे विशाख जी.

  • January 30, 2024
  • 1 min read
योगी सरकार ने बदले कई जिलों के डीएम, अलीगढ के DM होंगे विशाख जी.

लखनऊ | यूपी में चुनाव से ठीक पहले सरकार ने कई जिलों के डीएम बदले हैं | बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। वहीं, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है।

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है | जौनपुर DM अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है | IAS जोगिंदर सिंह VC बरेली को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है | राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है | श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं |