बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

‘अग्निपथ’ के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, राहुल और प्रियंका गाँधी ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा

  • June 19, 2022
  • 1 min read
‘अग्निपथ’ के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, राहुल और प्रियंका गाँधी ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा

नई दिल्ली | अग्निपथ के विरोध में अब युवाओं को कांग्रेस का साथ मिल गया है | कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को तत्काल वापिस लेने की मांग मोदी सरकार से की है | कांग्रेस नेता सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के आज जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। इसे देखते हुए जंतर मंतर पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनान किया गया है। राहुल गाँधी के साथ प्रियंका गाँधी भी प्रदर्शन में हैं |

कांग्रेस के सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ में हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अन्य नेताओं का साथ विरोध जताने पहुंची हैं। प्रियंका ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है, गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए। पार्टी के एक नेता ने कहा कि ‘सत्याग्रह’ का यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि ‘अग्निपथ’ योजना ने हमारे देश के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है और वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ खड़े रहें।

‘अग्निपथ’ के खिलाफ सड़कों पर उतर आए युवा
देशभर में युवा इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और कई शहरों व कस्बों से हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं। अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को ‘बिहार बंद’ की भी घोषणा कई संगठनों ने की थी और इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक रेलवे स्टेशन और एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया और पथराव की घटनाओं में कई कर्मी घायल हो गए।