बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 28, 2024
अन्य राज्य पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

लुधियाना में अदालत परिसर के अंदर धमाका, एक की मौत

  • December 23, 2021
  • 1 min read
लुधियाना में अदालत परिसर के अंदर धमाका, एक की मौत

चंडीगढ़। अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर यह धमाका उस वक्त हुआ जब जिला अदालत में कामकाज चल रहा था। पुलिस ने इलाके के घेरेबंदी कर दी है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को कोर्ट परिसर के अंदर हुए विस्फोट में एक की मौत हो गई। धमाके में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह धमाका लुधियाना कोर्ट के वॉशरूम में हुआ। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची है।

अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में यह धमाका दोपहर करीब 12 बजकर 22 मिनट पर हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि इससे बाथरूम की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के कमरों के शीशे टूट गए.

लुधियाना की जिला अदालत परिसर में विस्फोट पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं। सरकार अलर्ट है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

पुलिस ने इलाके के घेरेबंदी कर दी है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।