बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ में विवेक बंसल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 70 पर FIR

  • July 14, 2021
  • 1 min read
अलीगढ में विवेक बंसल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 70 पर FIR

अलीगढ | कांग्रेसियों पर बिना अनुमति सभा करने व जुलूस निकालने पर धारा 144 व कोविड 19 का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। देहलीगेट थाने में धारा 144 व कोविड-19 की गाइड लाइन के उल्लंघन में कांग्रेस के पूर्व विधायक व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह समेत 70 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर देहलीगेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि एडीए पुलिस चौकी इंचार्ज ईशांत सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि एडीए कालोनी स्थित खुर्शीद लाज में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बिना अनुमति सभा कर रहे थे। वे जानकारी पर वहां पहुंचे तो पूर्व विधायक व हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल, पीआरओ बृजेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, यूथ कांग्रेस के सचिव सागर तोमर, शाहिद खान, नवेद खान, हाजी चिकारा, नितिन चौहान, शमशाद उर्फ कबूतर आदि समेत करीब 60-70 कार्यकर्ता एकत्रित थे। जो कोविड-19 की गाइड लाइन के साथ ही धारा 144 का उल्लंघन कर रहे थे।