बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

जबरिया रिटायर IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, रेप आरोपी BSP सांसद अतुल राय की मदद का आरोप

  • August 27, 2021
  • 1 min read
जबरिया रिटायर IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, रेप आरोपी BSP सांसद अतुल राय की मदद का आरोप

लखनऊ | यूपी से बड़ी खबर है | रिटायर आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार दिन में गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीडिता को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। अमिताभ को हजरतगंज कोतवाली में रखा गया है। इसके पहले विधानसभा चुनाव जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जाने से पुलिस ने रोका था और नजरबंद किया गया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी ।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मेरे अयोध्या गोरखपुर यात्रा के निकट आते व नयी राजनैतिक पार्टी की घोषणा करते ही फिर नज़रबंद कर दिया गया। अजीबोगरीब स्थिति ! मानो कानून का नहीं व्यक्ति विशेष का राज हो! इतना डर क्यों सरकार? इससे पहले 21 अगस्त को पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को नजरबंद कर दिया था। वहीं अमिताभ की पत्नी नूतन ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा असंवैधानिक बताया है।