बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
February 7, 2025
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ से भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा का निधन, शोक की लहर

  • February 11, 2023
  • 0 min read
अलीगढ से भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा का निधन, शोक की लहर

अलीगढ | अलीगढ़ में कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि रखने वाले शहर विधानसभा से विधायक रहे संजीव राजा का देर रात निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा करीब 12 बजे बारहद्वारी स्थित निवास से चंदनिया शवदाह गृह को निकलेगी। शहर के निर्वतमान विधायक संजीव राजा की शनिवार देर रात तबियत खराब हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजीव राजा के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर संजीव राजा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं आने लगीं। संजीव राजा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरूआत की और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 2017 में शहर विधायक का चुनाव जीता। उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर से विधायक चुनी गईं।