बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष समाज

भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकसूत्र में बांध रहे राहुल गाँधी : अलका लांबा

  • December 17, 2022
  • 1 min read
भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकसूत्र में बांध रहे राहुल गाँधी : अलका लांबा

नई दिल्ली | देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उद्देश्य लेकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के साथ कांग्रेस की नेत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कदम से कदम मिलाए और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई | राहुल गाँधी के साथ चलते हुए अलका लांबा के फोटो वायरल हो रहे हैं | दरअसल, अलका लांबा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कि तरफ से लगाई गयी ड्यूटी में व्यस्तता के चलते यात्रा में शामिल नहीं हुई थी | हिमाचल चुनाव से फ्री होते ही अलका भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रही हैं |

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद अलका लांबा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया है | संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकले राहुल जी की यात्रा ने बंधुत्व और सद्भाव की हवा देश में बहाई है | उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर बांटने की हो रही कोशिशों पर भारत जोड़ो यात्रा प्रहार है | उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में बदलाव और विकास के नए आयाम लिखेगी |