बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 31, 2025
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश

पबजी खेलते-खेलते हिमाचल की विवाहिता को बनारस के लड़के से हुआ इश्क़, भागकर मिलने पहुंची तो खुला ये राज-

  • February 25, 2021
  • 1 min read
पबजी खेलते-खेलते हिमाचल की विवाहिता को बनारस के लड़के से हुआ इश्क़, भागकर मिलने पहुंची तो खुला ये राज-

वाराणसी | फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर हुए प्यार की चर्चाएं तो आम हैं, लेकिन अब पबजी खेलते-खेलते एक विवाहिता युवक को दिल दे बैठी और घर-परिवार छोड़कर प्यार की तलाश में वाराणसी पहुंच गई। लेकिन प्रेमी की उमर देखकर वह हैरान रह गयी | खबर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की है। वाराणसी पहुंची विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। फरवरी माह के पहले हफ्ते में कांगड़ा के एक सीमावर्ती क्षेत्र की विवाहिता अचानक गुम हो गई। विवाहिता की परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना में इस संदर्भ में मामला तक दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और कामयाब भी हुई।

लापता महिला को वाराणसी से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विवाहिता ने जो कहानी अपनी गुमशुदगी की बताई है, वह सबको हैरान करने वाली है। विवाहिता को पबजी खेलने का शौक था। इस दौरान पबजी खेलते-खेलते उसकी जान-पहचान वाराणसी के एक युवक से हुई और यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद विवाहिता अपने प्यार से मिलने के लिए वाराणसी पहुंच गई, लेकिन जब वहां युवक से मिली तो पता चला कि युवक अभी तक 12वीं कक्षा का छात्र है। इसके बाद विवाहिता ने खुद ही अपने परिजनों को फोन कर उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई।