बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद : निकाय चुनाव को किसी भी कीमत पर हल्के में न ले – जिलाधिकारी सुहास एल.वाई.

  • November 18, 2017
  • 1 min read
इलाहाबाद : निकाय चुनाव को किसी भी कीमत पर हल्के में न ले – जिलाधिकारी सुहास एल.वाई.

शशांक मिश्रा:-

जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने आज संगम सभागार में नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हुते निर्वाचन सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि नगर निकाय चुनाव को किसी भी कीमत पर हल्के में न ले चुनाव को सकुशल एवं शान्तिपूर्व ढंग से पूरा कराने हेतु दिये गये निर्देशों का अनुपालन शतप्रतिशत किया जाय, इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही न किया जाय। उन्होंने इस बात भी जोर दिया कि चुनाव से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क उस समस्या को शीघ्र निस्तारित करते हुए दिये गये दायित्वों का निर्वाहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन मे लगे अधिकारियो को जहां भी बूथ लगे है उसकी भौगोलिक जानकारी अवश्य होनी चाहिए। भौगोलिक जानकारी के साथ बूथों से सम्बन्धित मतदाताओं की जानकारी, वोटर लिस्ट में कौन से मौहल्ले है, निरोधात्मक कार्यवाही आचार संहिता आदि की जानकारी होना चाहिए बूथ केन्द्र सही न होने पर उसे ठीक कराया जाय और जो भी समस्या बूथ केन्द्र से सम्बन्धित हो उसे समय रहते दूर कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि चुनाव से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाय रवानी होनी वाली पोलिंग पार्टी के साथ जाने वाले चुनाव सामग्री सही है इसकी पुष्टि भी कर लेने के साथ, यह भी सुनिश्चित करे कि सभी पार्टी को निर्धारित किये गये सामानों को अपने साथ ले जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण अच्छे ढंग से कराया जाय तथा जिस बूथ पर ड्यूटी लगी हो वहां के सारे सम्बन्धित अधिकारी का नम्बर और नाम होना चाहिए!
Attachments area