बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश

झांसा दे महिला के साथ गैंगरेप, बाद में नाजुक अंगों में डाला तेजाब

  • October 2, 2017
  • 0 min read
झांसा दे महिला के साथ गैंगरेप, बाद में नाजुक अंगों में डाला तेजाब

इलाहाबाद | बकाया रकम देने के लिए बुलाकर एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने बगीचे में गैंगरेप किया और फिर उसके नाजुक अंग में तेजाब डाल दिया।इस घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला को इलाज के लिए काल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसने पुलिस को बयान दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तेजाब फेंकने का केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
घूरपुर के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। महिला एक इंटर कॉलेज में दाई है।
बताया जा रहा है कि जिंदा रहते ही उसके पति ने गांव के कल्लू को दस हजार रुपये उधार दिए थे। कल्लू भी उसी कॉलेज में सफाईकर्मी है। महिला के पति की मौत के बाद कल्लू ने उधार वापस नहीं किया।महिला लगातार उससे पैसा मांग रही थी।

महिला के देवर ने बताया कि 29 सितंबर की शाम महिला को कल्लू व गांव के पंचमलाल चंपतपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए।
वहां पर दोनों ने महिला को पीटते हुए रेप किया और फिर उसके नाजुक अंग में तेजाब डालकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने महिला को काल्विन अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के दूसरे दिन घूरपुर पुलिस ने कल्लू व पंचमलाल के खिलाफ तेजाब फेंकने का मुकदमा दर्ज किया और आरोपित पंचम को गिरफ्तार भी कर लिया।
रविवार को काल्विन अस्पताल में महिला ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि उसके साथ रेप भी हुआ है और आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।पुलिस के मुताबिक घटना के समय महिला ने रेप की बात नहीं बताई थी। अब उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।