Home राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश बलिया की बेटी बनीं लोकसभा चुनाव 2019 की ब्रान्ड अम्बेसडर

बलिया की बेटी बनीं लोकसभा चुनाव 2019 की ब्रान्ड अम्बेसडर

by vdarpan
0 comment

लखनऊ| 2015 के साउथ एशियन गेम की स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य रहीं अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मृगेन्दु राय को लोकसभा चुनाव (2019) के लिए ब्राण्ड अम्बेसडर (आइकॉन) बनाया गया है। चुनाव आयोग के इस निर्णय से बलिया के साथ-साथ पूरे प्रदेश के खो-खो खिलाड़ियों में खुशी है।
मृगेन्दु वर्तमान में रानी लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन सोनापुर (असम) में कोच के तौर पर काम कर रही हैं। इससे पहले उनका चयन खेल कोटे से ही इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी में कार्यरत थीं। कोच की नौकरी मिलने पर यहां त्यागपत्र दे दिया था। मूल रूप से बलिया जिला के सिकन्दरपुर क्षेत्र के फुलवरिया गांव की रहने वाली मृगेन्दु का परिवार फिलहाल शहर से सटे जीरा बस्ती में रहता है।
शत्रुंजय स्वरूप शर्मा व मीना राय की तीन बेटियों और एक पुत्र में दूसरे नंबर की पुत्री मृगेन्दु ने खो-खो खेल में कुल 27 बार रास्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है। जबकि 14 बार उत्तर प्रदेश की कप्तान रही हैं।
मृगेन्दू की इस उपलब्धि पर यूपी खो खो एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण कुमार सिंह उर्फ गामा सिंह, क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव यादव आदि ने बधाई दी है।

You may also like