बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

5 को मुजफ्फरनगर महापंचायत में जुटेंगे लाखों किसान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की होगी निगरानी

  • August 31, 2021
  • 1 min read
5 को मुजफ्फरनगर महापंचायत में जुटेंगे लाखों किसान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की होगी निगरानी

मुज़फ्फरनगर | संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सितंबर की प्रस्तावित महापंचायत की सफलता को जहां टिकैत परिवार ने पूरी ताकत झोंक रखी है, वहीं पुलिस अधिकारी भी महापंचायत के दिन फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए जुट गए हैं। माना जा रहा है कि कई लाख किसानो की भीड़ पंचायत में जुटेगी |

रैली स्थल के ईदगिर्द ही पांच कंपनी पीएसी और मेरठ जोन के कई जनपदों से आया पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बाहर से कई अपर पुलिस अधीक्षक व डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी भी बुलाए जा रहे हैं। बाहरी इलाकों से नगर में प्रवेश के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रशासन की व्यवस्था है कि जो भी वाहन रैली स्थल तक पहुंचे, उसे कहीं न कहीं सीसीटीवी कैमरा जरूर कैद कर लें।