बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मुलायम सिंह से मिले स्वतंत्र देव, कल्याण सिंह की शोक सभा में किया आमंत्रित

  • August 31, 2021
  • 1 min read
मुलायम सिंह से मिले स्वतंत्र देव, कल्याण सिंह की शोक सभा में किया आमंत्रित

लखनऊ | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जन्माष्टमी की बधाई दी और मुलायम सिंह का हालचाल जाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि नेताजी के आवास पर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आशीर्वाद लिया। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आमंत्रित किया। सोमवार को गोमतीनगर में बड़ी श्रद्धांजलि सभा है।

वहीं, सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने भी स्वतंत्र देव को सपा में शामिल होने का निमंत्रण दे दिया| सोशल मीडिया पर मुलायम और स्वतंत्र देव का फोटो वायरल हो रहा है |