बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

सपा हाईकमान को माफिया ने किया भ्रमित, छात्रों की आवाज उठाना अगर गुनाह तो एक हजार पद कुर्बान : मुन्तजिम

  • September 12, 2021
  • 1 min read
सपा हाईकमान को माफिया ने किया भ्रमित, छात्रों की आवाज उठाना अगर गुनाह तो एक हजार पद कुर्बान : मुन्तजिम

अलीगढ | समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने पर मुन्तजिम किदवई ने शिक्षा माफिया आरिफ अली खान और डॉक्टर अलवीरा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुमराह करने का आरोप लगाया है |

मुन्तजिम किदवई ने कहा है कि पार्टी ने जो निर्णय लिया है वो फर्जी शिकायत पर लिया है | हाईकमान को शिक्षा माफिया ने भ्रमित किया है, जल्द ही शिक्षा माफिया की पूरी कुंडली अखिलेश यादव जी के समक्ष रखूँगा | उन्होंने कहा कि सत्य हमेशा सत्य रहता है | छात्र सभा का जिलाध्यक्ष छात्रों की आवाज उठाने के लिए बनाया गया था, वही मैंने किया | उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज उठाना अगर गुनाह है तो एक हजार जिलाध्यक्ष पद कुर्बान हैं |