बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
खेल मनोरंजन

इलाहाबाद : खेलों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं देश – रीता जोशी

  • October 14, 2017
  • 0 min read
इलाहाबाद : खेलों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं देश – रीता जोशी

शशांक मिश्रा/इलाहाबाद | मंत्री, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन उ.प्र. प्रो. रीता बहुगुणा जोशी अपने इलाहाबाद भ्रमण के दौरान आज मदन मोहन मालवीय स्टेडियम इलाहाबाद आयी । जहां पर वह 63वीं प्रदेशीय विद्यालीय एथलेटिस प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई! इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी आये जो एक समूह के रूप में खेलकूद की प्रतियोगिता में भाग लिया इस आयोजन से दूरदराज के आने वाले खिलाड़ियों को भी नये लोगों से मिलने एवं उनसे कुछ नया सीखना को मिला खेल में हार और जीत तो होती रहती है। उन्होंने प्रतियोगिताओ में सफल होने वालो को बधाई देते हुए आगे भी अपना नाम रोशन करने को कहा तथा जो लोग प्रतियोगिताओं में असफल हुये उनका हौसला हफजाई करते हुए उन्हे अगली प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने को कहा।

मंत्री ने कहा कि बहुत ऐसे से देश है जो अर्थव्यवस्था की वजह से नही बल्कि अपने खेल की वजह से जाने एवं पहचाने जाते है हमारे देश में तो विभिन्न खेल है और खेल को उसकी पहचान मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री के द्वारा खेलकूद का बजट बढाकर 1950 करोड़ कर दिया है जो एक बहुत ही हर्ष का विषय है। उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ी ही खेल मंत्री चेतन चौहान बनाये गये है। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ सीनियर बालक में प्रथम स्थान देवीपाटन के इन्द्रकान्त, दूसरा स्थान अलीगढ़ के विराट यादव तथा तीसरा स्थान कानपुर के संदीप वर्मा ने हासिल किया। 8 किलोमीटर पैदल चाल सीनियर बालक में वाराणसी के रोशन कुमार पटेल, दूसरा स्थान मिर्जापुर के अजीत कुमार तथा वाराणसी के अजय कुमार यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो सीनियर बालक में इलाहाबाद के अलीम उद्दीन ने प्रथम, इलाहाबाद के ही फारूख अहमद ने दूसरा स्थान तथा फैजाबाद के धीरज मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर सबजूनियर बालक में वाराणसी के श्याममिलन बिन्द ने प्रथम, सहारनपुर के विजय कश्यप ने दूसरा तथा स्पोर्टस कालेज सैफई के अजीत कुमार मौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में सहारनपुर की कविता ने प्रथम, लखनऊ की शिखा गुप्ता ने दूसरा तथा सहारनपुर के राखी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर पैदल चाल में सीनियर बालिका में मिर्जापुर की आरती ने प्रथम, आगरा की ज्योत्सना ने दूसरा तथा वाराणसी की रीना देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में सहारनपुर की सोमना ने प्रथम, फैजाबाद की शिवांकी अवस्थी ने दूसरा तथा लखनऊ की अनामिका देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सबजूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में लखनऊ की पायल चौहान ने प्रथम, वाराणसी की रोशनी यादव ने दूसरा स्थान तथा इलाहाबाद की ममता देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी एवं डॉ. बृजेश खरे ने किया। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी डॉ. जय प्रकाश शर्मा, रवीन्त्र मिश्र, डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी यादव तथा अभिषेक शुक्ल, उमेश तिवारी, गौरव तिवारी आदि रहे।