बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मुलायम सिंह का आज दोपहर 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार, PM मोदी के पहुँचने की संभावना

  • October 11, 2022
  • 1 min read
मुलायम सिंह का आज दोपहर 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार, PM मोदी के पहुँचने की संभावना

सैफई | सपा संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8.16 बजे निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। उनका शव सैफई स्थित पैतृक आवास पर लाया गया है। यहां जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।