बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मुलायम सिंह यादव का सैफई में होगा अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक

  • October 10, 2022
  • 1 min read
मुलायम सिंह यादव का सैफई में होगा अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली | सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

प्रो राम गोपाल यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय नेता जी हमारे बीच नहीं रहे। उनका पार्थिव शरीर 11.30 बजे मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ इक्स्प्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्तूबर को अपरान्ह 3 ( तीन) बजे सैफई में होगा।अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा और कल सैफई पंडाल में।