मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं !

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर सामने आ रही है। हालांकि, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ने इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले सप्ताह ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव गुड़गांव रवाना हो गए हैं।
मुलायम और साधना गुप्ता की शादी 2003 में हुई थी। उनके बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं।