बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ़ में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, हिन्‍दू लड़का-मुस्लिम लड़की की नहीं हुई शादी तो लगा ली फांसी

  • September 14, 2021
  • 1 min read
अलीगढ़ में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, हिन्‍दू लड़का-मुस्लिम लड़की की नहीं हुई शादी तो लगा ली फांसी

अलीगढ | देश में फिर एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है | अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में आम एक बाग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों इसी थाना क्षेत्र के बरौठा गांव के रहने वाले हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे लोगों ने दोनों के शव पेड़ से लटकते देखे। जान देने वालों में लड़के का नाम रविन्‍द्र (26 वर्ष) और लड़की का नाम शबनम उर्फ शब्‍बो (24वर्ष) था। बताया जा रहा है गांव में दोनों के घर आसपास ही हैं। दोनों का प्‍यार लंबे समय से चल रहा था। इस बात की चर्चा गांव में भी फैल गई थी लेकिन अलग-अलग समुदाय का होने के चलते दोनों के परिवारवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि इसी निराशा में दोनों ने आम के बाग में जाकर एक ही पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

गांववालों के मुताबिक रविंद्र एक फैक्ट्री में काम करता था। उसके पिता पशु चिकित्‍सक हैं। रविंद्र गांव पर खेती-किसानी के काम में भी हाथ बंटाता था। जिस आग के बाग में उसने और शबनम में जान दी वह बाग भी उसी के परिवार का है। शबनम उर्फ शब्बो पढ़ाई खत्म करने के बाद अब घर पर ही रहती थी। उसके पिता शाकिर का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था। प्रेमी युगल के फांसी लगाने की सूचना पर दोनों के परिवार के लोग और पुलिस के वरिष्‍ठ अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।