बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

पहासू और छतारी में जियाउर्रहमान के लिए प्रियंका गांधी ने मांगे वोट, जनसंपर्क में उमड़ा सैलाब

  • February 3, 2022
  • 1 min read
पहासू और छतारी में जियाउर्रहमान के लिए प्रियंका गांधी ने मांगे वोट, जनसंपर्क में उमड़ा सैलाब

पहासू/छतारी/बुलंदशहर। देश की लोकप्रिय नेता और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पहासू और छतारी नगर में कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान के लिए रोड शो कर जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पहासू और छतारी में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा और लोग एक झलक देखने के लिए लालायित रहे। प्रियंका गांधी ने इस दौरान युवाओं, महिलाओं और किसानों से संवाद कर उनका हाल चाल जाना। प्रियंका गांधी ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से नौजवान कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा को सिर्फ कांग्रेस रोक सकती है। पहासू और छतारी में प्रियंका गांधी और जियाउर्रहमान पर लोगों ने फूल बरसाकर अभिनंदन किया। प्रियंका गांधी ने इस दौरान लड़की हूं लड़ सकती हूं के बैंड और पार्टी का घोषणा पत्र भी वितरित किया।

शिकारपुर से कांग्रेस प्रत्याशीजियाउर्रहमान ने कहा कि प्रियंका गांधी ही देश मे किसान, गरीब, मजदूर और नौजवानों की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे मिडिल क्लास परिवार के बेटे को टिकट देकर प्रियंका गांधी जी ने जो सम्मान शिकारपुर विधानसभा को दिया है उसका हमेशा ऋणी रहूंगा। रोड शो के दौरान जियाउर्रहमान खुशी से रो पड़े।

बतादें कि तहसील शिकारपुर के गांव नारऊ निवासी जियाउर्रहमान पेशे से अधिवक्ता हैं और एक दशक तक पश्चिमी यूपी की छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की जिले के युवाओं में अच्छी पकड़ है। बीते माह छतारी में हजारों युवाओं और किसानो की पंचायत कर जियाउर्रहमान ने राजनैतिक विश्लेषकों को हैरत में डाल दिया था। जियाउर्रहमान को टिकट मिलने से युवा कांग्रेसियों और क्षेत्र के लोगो में खुशी की लहर है।

शिकारपुर से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कांग्रेस नेतृत्व और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि युवा, किसान, गरीब और महिलाएं मिलकर शिकारपुर से बीजपी का सफाया करेंगी और अनिल शर्मा को हैसियत दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में सरकारी डिग्री कालेज, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और थाने व तहसील स्तर पर आम आदमी की त्वरित सुनवाई और न्याय उनकी पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि पहासू, छतारी, शिकारपुर, अहमदगढ़ क्षेत्र के लोग इस बार जाति-धर्म की राजनीति को आइना दिखाएंगे और अपनी लीडरशिप खड़ी करेंगे