बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

बड़ी खबर : लोकसभा में नेता विपक्ष बनेंगे राहुल गांधी ! CWC की बैठक में पारित हुआ ये प्रस्ताव-

  • June 8, 2024
  • 1 min read
बड़ी खबर : लोकसभा में नेता विपक्ष बनेंगे राहुल गांधी ! CWC की बैठक में पारित हुआ ये प्रस्ताव-

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है। यहां कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की जा रही है, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हो रहा। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने जवाब दिया कि वे इस बारे में सोचेंगे…” कांग्रेस की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा, ‘राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए। यही सबकी मांग है और यही कांग्रेस को मजबूती देगी।’ कांग्रेस CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है…आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज़ सदन में उठाएं।’

पार्टी की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया…राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।” कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सबने यही बोला है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। यही होना भी चाहिए।”