बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ ब्लॉग विचार समाज

ऋषि- इरफान ने मर के मार दिया नफरत का वायरस ! पढ़िए नवेद शिकोह का यह आर्टिकल-

  • April 30, 2020
  • 1 min read
ऋषि- इरफान ने मर के मार दिया नफरत का वायरस ! पढ़िए नवेद शिकोह का यह आर्टिकल-

जितनी भी बंदिशें हो पर एक बंद कोठरी के रौशनदान से खुला आसमान दिख जाये तो हम अपने को आजाद महसूस करने लगते हैं। कोरोना का डर और लॉकडाउन की बंदिशों में ना मालुम कहां से घुस आया नफरत का वायरस और भी घुटन पैदा करने लगा। बंदिशों और घुटन से कुछ राहत तब मिली जब आसमान की तरफ देखा। इत्तेफाक से आसमान पर सितारे टूट रहे थे। लेकिन इन सितारों की खासियत देखिये कि इनके दुख में भी हमें सुख मिला। घुटन कम हुई और नफरत की चाहर दीवाली में शिगाफ(दरार)पड़ते हुई दिखने लगी।

https://www.youtube.com/watch?v=GBLLXz9aiIs

कल इरफान की मौत पर जितना हिंदू रोये आज ऋषि के चले जाने पर मुसलमानों ने खूब आंसू बहाये। अभिनेता ऋषि की मौत की खबर सुनकर एक बुजुर्ग रोज़दार मुस्लिम फैन ने सोशल मीडिया पर अपने इस अज़ीज़ अदाकार की मगफिरत(आत्मा की शांति) के लिए खूब दुआएं की। वो लिखते हैं माहे रमजान में रोजे के दरम्यान दुआ जरुर कुबूल होती है। अल्लाह पाक ऋषि कपूर को अपनी हिफाजत में रखेगा। इसी तरह बीते दिन अभिनेता इरफान के ना रहने पर सोशल मीडिया पर इरफान को श्रद्धांजलि देने वालों का सैलाब आ गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=IrrfYvGtf4U

सोशल मीडिया की हवाओं के रुखों से वाक़िफ इस बात पर यक़ीन जरूर करेंगे कि अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान ख़ान ने मर कर सोशल मीडिया पर फैले नफरत के वायरस को मार दिया। कम से कम दो दिन के लिए ही सही ऋषि और इरफान की यौम ए वफात के मुसलसल दो रोज के लिए नफरत कोरेनटाइन पर चली गयी। सोशल मीडिया गवाह बन गयी कि इस महान अभिनेताओं के इंतेक़ाल की खबर सुनकर पूरा भारत सोग मे डूबा। इस कलाकारों के जाने और इसपर अफसोस जताने के बीच कोई मजहबी दीवार नजर नहीं आयी।

https://www.youtube.com/watch?v=uups6mqB0j0

इस कड़वे सच को अनदेखा नहीं किया जा सकता है कि इधर सामाजिक हालात इतने बद्तर होते जा रहे हैं कि हर अच्छे बुरे वक्त या किसी भी सामान्य घटना पर समाज मजहबी नफरतों के रंगों में रंग जाता है। और समाज का आईना सोशल मीडिया में साम्प्रदायिक तकरारों का सिलसिला शुरु हो जाता है। देश-दुनिया की इतनी बड़ी महामारी वाले कोरोना वायरस का संकट भी नफरत के वायरस को ठंडा नहीं कर सका। इस मुश्किल घड़ी में भी कोरोना वायरस को भी भाई लोगों ने हिंदू और मुसलमान के रंगों म़े रंग डाला।

https://www.youtube.com/watch?v=SbWMxYHJv-0

अमन, सुकून, इत्मेनान को चुनौती देते ऐसे वक्त में अभिनय के आसमान पर टूटते दो सितारों के ग़म ने भी देश को एक बार नफरत की घुटन से निकाल लिया।

-लेखक नवेद शिकोह, यूपी के वरिष्ठ पत्रकार हैं |