बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

RLD ही किसान-मजदूरों का सच्ची हितैषी : त्रिलोक त्यागी

  • August 28, 2021
  • 1 min read
RLD ही किसान-मजदूरों का सच्ची हितैषी : त्रिलोक त्यागी

बुलंदशहर | राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी किसान, मजदूर और सभी वर्गों की सच्चे हितैषी है। किसान और मजदूरों के मिल रहे भारी समर्थन से आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी का परचम फहरेगा।

शुक्रवार को उक्त विचार रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने शुक्रवार को नगर के नवरत्न फार्म हाउस में पार्टी द्वारा आयोजित भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया| उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को धर्म और जातियों के नाम पर बांटने का काम कर रही है।

देश में बढ़ रही महंगाई कि कोई चिंता नहीं है। गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने से किसान आर्थिक संकट झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी ने संचालन बृजमोहन त्यागी ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, बिजनौर के पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक दिलनवाज खान, निर्दोष चौधरी, अनु चौधरी, ब्रजमोहन त्यागी आदि ने संबोधित किया।